{"_id":"6986fef81ba67d0a1a06af84","slug":"video-abdakaranagara-ma-sapa-jalthhayakashha-bl-savathhanaka-vayavasatha-ma-kasa-jata-thharama-ka-lga-ka-hanana-naha-hana-cahae-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में सपा जिलाध्यक्ष बोले- संवैधानिक व्यवस्था में किसी जाति धर्म के लोगों का हनन नहीं होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में सपा जिलाध्यक्ष बोले- संवैधानिक व्यवस्था में किसी जाति धर्म के लोगों का हनन नहीं होना चाहिए
अंबेडकरनगर में अकबरपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को बीते दिनों जारी केंद्रीय बजट व एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बजट को आम जनमानस के विरोध का बजट बताया।
किसानों के लिए सीधी आमदनी बढ़ाने का बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया। महंगे रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के टैक्स में कटौती नहीं की। जिसके चलते इनके दाम यथावत हैं। राशन, दूध व रोजमर्रा की जरूरत वाले सामान के दाम घटाने को लेकर बजट में कोई राहत की घोषणा नहीं की।
एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में किसी का हनन नहीं होना चाहिए। कोई भी दोषी हो किसी भी जाति धर्म का उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बजट पर अखिलेश पर दिए गए बयान पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाजपा सरकार में चक्के में लगने वाली ग्रीस के बराबर इज्जत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।