{"_id":"6a6b53ef703220f0520fd54f","slug":"video-abdakaranagara-ma-shakashhaka-sagha-na-sava-sarakashha-bhal-va-parana-pashana-ka-maga-para-ghara-daaaiioesa-karayalya-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में शिक्षक संघ ने सेवा, सुरक्षा, बहाली व पुरानी पेंशन की मांग पर घेरा डीआईओएस कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में शिक्षक संघ ने सेवा, सुरक्षा, बहाली व पुरानी पेंशन की मांग पर घेरा डीआईओएस कार्यालय
अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को 25 सूत्रीय मांगों के लिए डीआईओएस कार्यालय पर घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा 21, 18 एवं 12 की बहाली, विद्यालयों के राजकीयकरण मांगें शामिल थी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि सेवा सुरक्षा संबंधी प्रावधान समाप्त किए जाने से शिक्षक वर्ग में असंतोष है। इस संबंध में शिक्षक संगठन शिक्षा निदेशालय लखनऊ और प्रयागराज में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुका है, लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
जिला संरक्षक संदीप पटेल ने कहा कि शिक्षकों का वेतन समय से जारी किया जाए। साथ ही शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुरूप डीआईओएस कार्यालय में सिटिजन चार्टर लागू कराया जाए। उन्होंने कुछ विद्यालयों में प्रबंधन और प्रधानाचार्यों की मिलीभगत से चयन वेतनमान, वार्षिक वेतनवृद्धि व अन्य लंबित देयकों के भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई।
अटेवा के जिला संयोजक रामबली त्रिशरण ने कहा कि जिले में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों का सरकारी अंशदान ब्याज सहित अद्यतन नहीं किया गया है। इसके अलावा पुरानी पेंशन के दायरे में आने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की एनपीएस में जमा धनराशि अब तक जीपीएफ खाते में स्थानांतरित नहीं की गई है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। इस दौरान जिला महामंत्री अरविंद प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण यादव, प्रदीप वर्मा, कुंदन मौर्य, सुरेंद्र कुमार वर्मा, बजरंग जायसवाल, उमेश वर्मा, जितेंद्र कुमार व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।