{"_id":"67baec4a4f03c93ebd05db47","slug":"video-ambedkarnagar-mathhaya-parathasha-ka-parava-makhayamatara-thagavajaya-saha-ka-jamana-ka-bca-kabja-ka-le-khatha-nava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ambedkarnagar: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन को बेचा, कब्जे के लिए खोदी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ambedkarnagar: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन को बेचा, कब्जे के लिए खोदी नींव
मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया। खरीदारों ने नींव डालने के लिए खोदाई शुरू की तो केयरटेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ डीएम, एसडीएम व पुलिस शिकायत की। जिला प्रशासन ने काम रुकवाकर जमीन से जुड़े दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर महुवर गांव के गाटा संख्या 1235 क क्षेत्रफल 0.152 हेक्टेयर दिग्विजय सिंह के नाम दर्ज है। पूर्व में जमीन उनकी मां के नाम दर्ज थी। 18 फरवरी 1986 को मां के निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वरासत के लिए आवेदन किया।
18 मई 2024 को जमीन इनके नाम
ने
दर्ज हो गई। जमीन की वर्तमान कीमत 50 लाख के करीब है।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने जमीन का अधिकार पत्र मकरही रियासत के नृपेंद्र शाह के नाम जारी कर दिया। हालांकि अभी अधिकार पत्र को अभिलेख में दर्ज नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को उसी जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण कराने के लिए नींव खुदवानी शुरू कर दी।
इस पर केयरटेकर रामनगर के ग्राम महुआ निवासी अनिल कुमार यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
अनिल के अनुसार हंसवर के ग्राम क्वेटला निवासी रामहरक चौहान ने वर्ष 1989 में मुख्तार-ए-आम दिग्विजय सिंह बनकर जमीन को जियालाल, राजबहादुर पुत्रगण शिव प्रसाद व मंगली पुत्र मद्धू निवासी रामनगर महुवर के नाम बैनामा कर दिया था। अब खरीदारों ने जमीन पर निर्माण कराने की कोशिश की है।
आलापुर के एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन पर कब्जे का मामला संज्ञान में आया है। लेखपाल से जमीन का ब्योरा निकलवाकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।