{"_id":"6a4ba5e18bcaade5b1028ffb","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-shatha-ka-bhana-thaha-vayapara-karana-val-atararajayaya-manava-tasakara-garaha-ka-bhadafaugdha-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में शादी के बहाने देह व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में शादी के बहाने देह व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अपहृता युवती को सकुशल मुक्त कराया है।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों की युवतियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान और हरियाणा ले जाता था, जहां उनकी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार में धकेल दिया जाता ।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अकबरपुर पुलिस, एएचटीयू, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसखारी मार्ग स्थित खिद्दिरपुर के पास टाटा मोटर्स के निकट घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मौके से बाबूलाल, नरेंद्र कुमार निवासी सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान), मोहनलाल निवासी रामपुरा सिरोही राजस्थान, बीराराम, इसकी पत्नी चंद्रकला उर्फ पूनम निवासी कोलीबाड़ा सुमेरपुर राजस्थान, नसरूद्दीन निवासी मखनहा अतरौलिया आजमगढ़, व ऊषा निवासी भाऊकुआं जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरोह की मुखिया ऊषा है और इसी के संचालन में पूरा गिरोह काम कर रहा था। आजमगढ़ के अतरौलिया से एक युवती को झांसा देकर पांच दिन पहले अपहृत किया था और राजस्तान ले जाने की तैयारी थी। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। इनके खिलाफ पूर्व का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों, आर्थिक नेटवर्क और दूसरे राज्यों में सक्रिय सहयोगियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।