{"_id":"69de466b8c667c94a1091255","slug":"video-video-sharata-sarakata-sa-khata-ma-aaga-kaii-kasana-ka-fasal-jal-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग, कई किसानों की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग, कई किसानों की फसल जली
जलालपुर। क्षेत्र के आशीपुर में महावीर विद्यालय के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग लग गई। आग लगने से कई किसानों की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। अचानक आग लगने के बाद आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रयास कर आग बुझाने का काम शुरू किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नगपुर निवासी फूलचंद ने बताया कि सबसे पहले उनके खेत में आग लगी, जिसमें करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
इसके अलावा मल्लू राजभर की करीब डेढ़ बीघा, राजेश मौर्य की 17 बिस्सा, अशोक प्रजापति की 8 बिस्सा, पारस प्रजापति की 8 बिस्सा, घनश्याम की 10 बिस्सा और पंडित की 5 बिस्सा फसल आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी समय पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिससे नुकसान बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सप्लाई बंद कर दी जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।