{"_id":"6989b638c87f8c078b05f621","slug":"video-amatha-ma-esaaaiiaara-ma-iieaarao-ka-karayashal-para-matathatao-na-uthae-saval-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में एसआईआर में ईएआरओ की कार्यशैली पर मतदाताओं ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में एसआईआर में ईएआरओ की कार्यशैली पर मतदाताओं ने उठाए सवाल
अमेठी में एसआईआर अभियान के तहत तहसील और ब्लॉक स्तर पर जारी की गई नोटिसों के निस्तारण में इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईएआरओ) की कार्यशैली पर मतदाताओं ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को गौरीगंज ब्लॉक सभागार में कुछ ईएआरओ नोटिसों का निस्तारण कर रहे थे, लेकिन कई ईएआरओ के समय पर उपस्थित न होने के कारण आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी आवश्यक प्रपत्र पहले ही जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उन्हें नोटिसें प्राप्त हो रही हैं। नोटिस के साथ आवश्यक अभिलेख जमा करने की सही प्रक्रिया और जानकारी न मिलने के कारण नागरिकों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के चलते मतदाताओं ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सहित अभियान में नामित जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।