{"_id":"69917b051f25985d1c03c2fc","slug":"video-amatha-ma-kalhaugdha-sa-vara-karaka-athhaugdha-ka-hataya-khana-sana-lsha-thakha-catakara-utha-gharaval-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या, खून सनी लाश देख चीत्कार उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या, खून सनी लाश देख चीत्कार उठे घरवाले
यूपी के अमेठी में शनिवार रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ की हत्या कर दी। वह खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। रविवार सुबह लहूलुहान लाश देखकर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव की है। गांव निवासी शिव प्रसाद (55) की हत्या हुई है। वह ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह समय पर घर नहीं पहुंचे तो घरवाले ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां खून सनी लाश देखकर चीत्कार उठे। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर सीओ दिनेश मिश्र और इंस्पेक्टर राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से वार करके हत्या किए जाने का बात निकलकर सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।