{"_id":"6a23e37d22fe224471081450","slug":"video-amatha-ma-para-40-dagara-para-umasa-va-garama-sa-lga-bhal-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पारा 40 डिग्री पार, उमस व गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पारा 40 डिग्री पार, उमस व गर्मी से लोग बेहाल
नौतपा समाप्त होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। अमेठी में शनिवार को दिनभर लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बावजूद नमी बढ़ने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक उमस बढ़ गई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीना पोंछते नजर आए। सड़क पर निकलने वाले लोग बार-बार पानी पीते और छांव तलाशते दिखे। दोपहर के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही।
दुकानदार भी गर्मी और उमस से परेशान दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि थोड़ी देर काम करने पर ही पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं। घरों में भी हालात बेहतर नहीं रहे।
उमस के बीच बिजली की आवाजाही से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोगों ने सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटाने को मजबूरी बताया। गौरीगंज निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि तापमान पहले से कम है, लेकिन उमस के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर तेज हुआ है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।