{"_id":"683c105c36a3122a4b0aca89","slug":"video-amatha-ma-taja-rafatara-dapara-ka-takakara-sa-tharagana-bhavana-ka-gata-gara-yavaka-ka-mata-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दुर्गन भवानी का गेट गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दुर्गन भवानी का गेट गिरा, युवक की मौत
अमेठी में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर दुर्गन भवानी प्रवेश द्वार से टकरा गया। इससे गेट ढह गया। मलबे में दबकर मजूदरी करने जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना शाहगढ़ क्षेत्र के मुसाफिरखाना-मुंशीगंज मार्ग स्थित रामशाहपुर गांव के पास की है। गांव निवासी बुद्धराम (27) सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी समय डंपर की टक्कर से गेट ढह गया। बुद्धराम मलबे में दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मलबे निकालकर आनन फानन सीएचसी पहुंचाया।
वहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया।
इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। बद्धराम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अभी दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। आठ माह की बेटी सृष्टि हैं। माता बड़का का रो रोकर बुरा हाल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।