{"_id":"67ecf3ee2f40d8e22a076f11","slug":"video-amatha-ma-yavaka-na-gava-ka-athara-kara-thhara-calna-ka-kaha-ta-aarapaya-na-mara-gal-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में युवक ने गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा तो आरोपियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में युवक ने गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा तो आरोपियों ने मारी गोली
यूपी के अमेठी में मंगलवार देर रात घर के सामने बैठे युवक को गांव के ही पांच लोगों ने पीटा। मामला बढ़ा तो तमंचे से फायरिंग झोंक दी। गोली इरफान को लग गई। आवाज सुनकर ग्रामीण भागे, तब तक आरोपी भाग निकले। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव की है। गांव निवासी मुमताज ने बताया कि उनका भाई इरफान रात करीब 9.30 बजे घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी समय सादाब तेज गति से घर के सामने से कार लेकर गुजरा। इससे धूल उड़ रही थी। इरफान ने सादाब को कार धीमे चलाने को कहा। इससे सादाब का पारा चढ़ गया। इसने अपने परिजन मोजीद, दिलदार, कामरान, एजाज और शमीम को बुलाकर चढ़ाई कर दी।
आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैश घर में धावा बोल दिया। इरफान को जमकर पीटा। मारपीट के बीच उन लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली इरफान के गले में लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। इससे पहले ही आरोपी भाग निकले।
ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ इरफान को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। शमीम और एजाज को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।