{"_id":"6a071ca5e183d03b3d056275","slug":"video-kabha-ekasaparasa-ma-l-jae-ja-raha-tha-paratabthhata-kachhae-nahalgaugdhha-ralva-satashana-para-aarapaefa-na-thabca-tasakara-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुंभ एक्सप्रेस में ले जाए जा रहे थे प्रतिबंधित कछुए, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ एक्सप्रेस में ले जाए जा रहे थे प्रतिबंधित कछुए, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा तस्कर
अमेठी के जगदीशपुर में कुंभ एक्सप्रेस में प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो बैगों से करीब 70 किलो वजन के चार प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। बैग खोलते ही मौके पर मौजूद अधिकारी और यात्री भी हैरान रह गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के भैंसुवा गांव निवासी जय निवासी के रूप में हुई है। आरपीएफ को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी जांच की गई। बैगों के भीतर बड़े आकार के कछुए मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया।
वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि बरामद सभी कछुए प्रतिबंधित प्रजाति ‘इंडियन सॉफ्ट शेल टारटल’ के हैं। इनका कुल वजन करीब 70 किलो है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेन से कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने रेलवे मार्ग से वन्यजीव तस्करी की आशंका बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2026 को भी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार लावारिस बैगों से 13 कछुए बरामद किए गए थे। बार-बार हो रही बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।