{"_id":"6a23e336c99ab69fa9057fcc","slug":"video-mahagaii-ghashhata-bjal-katata-oura-papara-lka-para-amatha-ma-sapaiya-na-kaya-paratharashana-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंगाई, घोषित बिजली कटौती और पेपर लीक पर अमेठी में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, घोषित बिजली कटौती और पेपर लीक पर अमेठी में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर अमेठी में शनिवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि खाद्यान्न, फल-सब्जियां, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामले में आक्रोश दिखा। जिलाध्यक्ष ने कहाकि लाखों युवा वर्षों तक कठिन मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं। इससे युवाओं में निराशा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है।
मांग उठाई कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी योजनाएं लागू की जाएं। साथ ही पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।