{"_id":"699c5808bdc3d20e3801bd74","slug":"video-video-afasara-uthasana-aakarashata-kasana-na-kaya-paratharashana-vakasa-bhavana-ma-pacayata-lgakara-sapa-janiapana-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अफसर उदासीन, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन, विकास भवन में पंचायत लगाकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अफसर उदासीन, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन, विकास भवन में पंचायत लगाकर सौंपा ज्ञापन
अमेठी सिटी। विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं होने और अफसरों की उदासीनता से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। पंचायत लगाकर विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्रभारी सीडीओ वीरभानु सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
संगठन जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने कहा कि ग्रामसभा महोना पश्चिम में नालियों की साफ-सफाई और फागिंग न होने से मच्छर बढ़ रहे हैं। किसानों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर समस्या के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाया। कोईलारा मुबारकपुर गांव में नाली निर्माण न होने से जलभराव रहता है। इससे संक्रमण बीमारियों का खतरा बना हुआ है और आवागमन में भी परेशानी होती है। नियावां के जाफरगंज बाजार में निराश्रित गोवंशों ने कई ग्रामीणों को घायल किया है, फिर भी गौशाला में गौवंश संरक्षित नहीं किए जा रहे हैं।
उतेलवा, पलिया पश्चिम और कठौरा में भी निराश्रित गाेवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कठौरा की यूपीसीडा कॉलोनी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकतर कर्मचारी समय पर नहीं मिलते। वे नरेंद्र देव विश्वविद्यालय परिसर अयोध्या से आते-जाते हैं, जिससे किसानों को केंद्र का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।
किसानों ने इसकी उच्च स्तरीय जांच और संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के अलावा किसान जकारिया अहमद, फिरोज, राम सुमेर, मोहम्मद शफीक, रामदुलारे, सुशील यादव, सुशील पासवान, इंतजार हुसैन आदि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।