{"_id":"6a45d6d00dfdaef3b3089c64","slug":"video-video-amatha-ma-kaugdha-nagarana-ka-bca-shanpr-haii-shakashhaka-patarata-parakashha-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
सुबह आठ बजे से ही गौरीगंज के इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज और रणंजय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। कोई प्रवेश पत्र और आधार कार्ड हाथ में लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखा तो कोई अंतिम समय तक दस्तावेजों की जांच करता नजर आया। केंद्र के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों को कतारबद्ध कराया। इसके बाद प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान किया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
परीक्षार्थी आकांक्षा सिंह ने बताया कि समय से पहुंचने पर प्रवेश प्रक्रिया आसानी से पूरी हो गई। राहुल यादव ने कहा कि मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखने पड़े। पूजा मौर्य ने बताया कि जांच में कुछ समय लगा, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रही। अंकित वर्मा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखकर परीक्षा निष्पक्ष होने का भरोसा बढ़ा।
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश द्वार, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित प्रक्रिया का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी अभ्यर्थी को जांच पूरी किए बिना प्रवेश न दिया जाए। पूरे समय केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।