{"_id":"682dcc2fd61d77f20e0418c3","slug":"video-video-amethi-ovara-braja-naramanae-karaya-ma-aaii-taja-rahagara-ka-jama-sa-malga-najata-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में आई तेजी, राहगीरों को जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में आई तेजी, राहगीरों को जाम से मिलेगी निजात
पिछले 13 मई 2025 के अंक में प्रमुखता से अमर उजाला ने धीमी गति से चल रहा ओवर ब्रिज निर्माण शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद पिछले महीनों से लम्बित रेलवे ट्रेक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में बुधवार को तेजी आई है।
नींद से जागे महकमे ने रेलवे ट्रेक पर एक घण्टे का ब्लॉक लेकर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को कराए जाने के काम को शुरू कर दिया गया। रायबरेली-अयोध्या हाईवे के बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण कार्य में विभागीय लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही थी।
डेढ़ माह पूर्व पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हुए मालगाड़ी हादसे के बाद भी निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी थी
अधूरे निर्माण के कारण जाम और दुर्घटनाएं आम बात हो गई थीं जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जगदीशपुर से अयोध्याधाम फोरलेन हाईवे को लखनऊ-वाराणसी हाईवे और रायबरेली मार्ग से जोड़ने वाला यह बाईपास क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार आज से तेजी पकड़ लिया है। इसके बनने और आवागमन शुरू होने से राहगीरों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।