{"_id":"699c580ff21c8009030d25eb","slug":"video-video-jal-asapatal-ma-vathathha-ka-para-kalha-ka-safal-paratayarapanae-cakatasaka-ka-thakha-rakha-ma-cal-raha-ilja-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला अस्पताल में वृद्धा के पूरे कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण, चिकित्सकों की देख रेख में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला अस्पताल में वृद्धा के पूरे कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण, चिकित्सकों की देख रेख में चल रहा इलाज
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में बुजुर्ग महिला को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिला। बृहस्पतिवार को अस्पताल में तैनात ऑर्थो सर्जन डॉ. राजीव शुक्ल ने गुलाबा देवी (65) के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर एक नया जीवन दिया। वृद्धा विगत एक माह से कूल्हे की हड्डी खराब होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थी।
गौरीगंज के गढ़ामाफी गांव निवासी गुलाबा देवी करीब पांच साल पूर्व गौरीगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में आपस में दो गोवंश लड़ रहे थे, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गई। शुरू में इलाज हुआ और वह दर्द निवारक दवाएं खाकर चल फिर रही थी।
करीब एक माह से उनको ज्यादा परेशानी हुई और दवाओं से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। 10 फरवरी को को गुलाबा देवी परिजनों संग जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने ऑर्थो सर्जन डॉ. राजीव शुक्ल से परामर्श लिया। डॉक्टर ने जांच व एक्सरे करवाया तो रिपोर्ट में उनके कूल्हे की हड्डी खराब हो चुकी है, जिसका इलाज केवल ऑपरेशन से ही संभव था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर बृहस्पतिवार को उनका ऑपरेशन कर पूरे कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। डॉक्टर की मेहनत से ऑपरेशन सफल हुआ।
इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को उर्मिला देवी को अपने पैरों पर खड़ा कर चलाया। चलने के बाद भावुक होकर वृद्धा ने डॉक्टर को धन्यवाद किया। गुलावा देवी ने कहा कि उसने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी फिर चल पाएंगी, पर डॉक्टर ने उन्हें नया जीवन दिया है।
डॉ. राजीव शुक्ल ने बताया कि 14 दिन बाद टांका काटा जाएगा। मरीज इस समय पूरी तरह स्वस्थ्य है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में गुलाबा देवी के कूल्हे का प्रत्यारोपण ऑपरेशन में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. अमर सिंह, फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय, स्टाॅफ नर्स आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।