Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: ट्रेलर से टकराई बाइक में लगी आग, युवक की मौत, जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेम गांव के पास हादसा
{"_id":"6899a29d5481d216f909724c","slug":"video-video-taralra-sa-takaraii-bika-ma-lga-aaga-yavaka-ka-mata-jagathashapara-ayathhaya-rashhataraya-rajamaraga-para-para-parama-gava-ka-pasa-hathasa-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेलर से टकराई बाइक में लगी आग, युवक की मौत, जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेम गांव के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेलर से टकराई बाइक में लगी आग, युवक की मौत, जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेम गांव के पास हादसा
अमेठी जिले के मड़वा गांव निवासी रंजीत (32) की मौत जगदीशपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेम गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हो गई। हादसे में बाइक ट्रेलर में फंस गई और काफी दूरी तक घिसटती चली गई। इस दौरान रगड़ से बाइक में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आसपास धुआं फैल गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रंजीत पुत्र राधेश्याम निवासी पूरे जालिम, मल्लाह का पुरवा, मजरे मड़वा, अयोध्या की ओर जा रहा था। पूरे प्रेम गांव के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।