{"_id":"69c92dfce8ab097f1804d85e","slug":"video-prime-minister-modi-and-home-minister-amit-shah-removed-article-370-from-kashmir-tarara-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: तरारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: तरारा
Vimal Sharma
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:19 PM IST
Link Copied
भाजपा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत नगर और बछरायूं मंडल के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाया। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से माफिया राज खत्म किया।
रविवार धनौरा मार्ग किनारे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधायक और भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विधायक ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल रही है। भाजपा के ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही देश को सशक्त बनाने के लिए
बिना किसी दबाव के पोखरण परमाणु बम का परीक्षण किया। योगी ने प्रदेश से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया का खात्मा किया। जो कानून और समाज के लिए बड़ा खतरा थे। भाजपा भाई-भतीजावाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी हैै। यहां पर सामान्य कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में अपराध चरम पर था, लेकिन योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर दी है।
विधायक ने नौ साल में अपने द्वारा कराए गए कार्यों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, चंद्रभान भाटी, राम कृष्ण चौहान, सतपाल सिंह पाल, गुरुवचन सिद्धू, सुशील सिद्धू, विनोद गुर्जर, मन मोहन सैन, त्रिलोक चंद भड़ाना, वैभव गोयल, निहार त्यागी, महेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।