{"_id":"6a6a27f14a78de7551070d29","slug":"video-auraiya-farmers-body-found-in-canal-outcry-ensues-police-investigating-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: नहर में मिला किसान का शव, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: नहर में मिला किसान का शव, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गढ़िया पुल के पास बुधवार देर शाम नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव की पहचान कर ली।
मृतक की पहचान महावीर सिंह यादव (45) पुत्र स्व. होतीलाल सिंह यादव, निवासी ग्राम रमाउपुरा, परसौली, थाना बकेवर, जनपद इटावा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महावीर सिंह खेती-किसानी करते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर से लखना स्थित मकान जाने की बात कहकर निकले थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें नहर की पुलिया पर बैठे हुए देखा गया था, जिसके बाद वह नहर में गिर गए। घटना के बाद परिजन, बकेवर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
बुधवार देर शाम अजीतमल क्षेत्र के गढ़िया पुल पर शव बहता हुआ मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाश में जुटे परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई बकेवर पुलिस द्वारा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।