{"_id":"6a69d3a169a322fa6d036965","slug":"video-thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganges-at-dhaighat-on-guru-purnima-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गुरु पूर्णिमा पर ढाईघाट पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गुरु पूर्णिमा पर ढाईघाट पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:49 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार को शृंगी ऋषि की तपस्थली ढाईघाट गंगा तट आस्था से सराबोर रहा। भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और हजारों लोगों ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र और मिष्ठान का दान किया। वहीं, इस श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिनभर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए।
ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान की इच्छा लेकर कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही ढाईघाट पहुंच गए थे। कुछ ने तट पर ही रात्रि विश्राम किया। सुबह चार बजे से गंगा स्नान का क्रम शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। सूरज निकलते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई और मेला जैसा दृश्य नजर आया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने घाट के समीप स्थित संतों के आश्रमों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। आषाढ़ी पूर्णिमा के साथ ढाईघाट पर सावन कांवड़ मेले की शुरुआत भी हो गई है।
जिला पंचायत प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, प्रकाश, रैनबसेरा, सड़क, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की गई। मिर्जापुर कस्बे के श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज परिसर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर भी मेला लगा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कराया और कन्याओं को भोजन कराया। मेले में घरेलू सामान की खरीदारी भी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।