{"_id":"6a69d1c1431b52cef104fd47","slug":"video-video-aaja-sa-shanpr-haga-sharavanae-masa-shava-aarathhana-sa-malga-vashashha-panaeyafal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आज से शुरू होगा श्रावण मास, शिव आराधना से मिलेगा विशेष पुण्यफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आज से शुरू होगा श्रावण मास, शिव आराधना से मिलेगा विशेष पुण्यफल
भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र पर्व श्रावण मास बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही जिले के शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, सजावट और जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे माह श्रद्धालु व्रत, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप के साथ भोलेनाथ की आराधना करेंगे।
आचार्य अरुण पांडेय ने बताया कि श्रावण मास 29 जुलाई को शाम 7:26 बजे शुरू हो रहा है लेकिन उदया तिथि के कारण इसका धार्मिक पालन 30 जुलाई से 28 अगस्त प्रातः 9:19 बजे तक किया जाएगा। 28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।
इस वर्ष श्रावण मास के सोमवार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त (नाग पंचमी) और 24 अगस्त को पड़ेंगे। इन तिथियों पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई तथा पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
अकबरपुर के शिव बाबा धाम में मैदान में मिट्टी का पटान कराया जा रहा है। यहां अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। शहजादपुर के शिवाला मंदिर में रंग रोगन व अन्य कार्य कराए गए। टांडा और मालीपुर के झारखंडी महादेव मंदिरों, जलालपुर के पुराने हरिश्वर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए बैरीकेडिंग इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।