{"_id":"67cee970ed26f836b1097abe","slug":"video-ayathhaya-ma-tamatara-kasana-ka-paugdha-70-pasa-parata-kal-l-raha-vayapara-nashhata-karana-ka-majabra-kasana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में टमाटर किसानों की पीड़ा, 70 पैसे प्रति किलो ले रहे व्यापारी; नष्ट करने के मजबूर किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में टमाटर किसानों की पीड़ा, 70 पैसे प्रति किलो ले रहे व्यापारी; नष्ट करने के मजबूर किसान
अयोध्या में व्यापारी किसानों से 70 पैसे प्रति किलो टमाटर खरीद रहे हैं। इससे किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। किसान खेत में टमाटर नष्ट करने को मजबूर हैं।
बीकापुर क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती होती है। यहां टमाटर किसानों के हाल बेहाल हैं। खुले बाजार में भले ही टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा हो। लेकिन, थोक व्यापारी इसे किसान से 70 पैसे प्रति किलो ही खरीद रहे हैं।
टमाटर किसानों का कहना है कि महाकुंभ के चलते नेपाल व अन्य प्रदेशों से ट्रक नहीं आ पाए। इसके चलते उनका टमाटर बाहर नहीं जा पाया। इसलिए अब टमाटर कौड़ियों के भाव बिक रहा है। किसानों ने सरकार से टमाटर में भी एमएसपी लागू करने की मांग की।
बताया कि एक एकड़ खेत में टमाटर पैदा करने के लिए लगभग एक लाख रुपये की लागत लगती है। अब लागत भी नहीं निकल पा रही है, फायदे की बात ही छोड़ दीजिए।
किसानों से मिलने पहुंचे सपा नेता पंडित समरजीत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का बुरा हाल है। किसान बेहाल है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है।
दरअसल, बीकापुर क्षेत्र प्रयागराज हाईवे के किनारे पड़ता है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज हाईवे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया था। इससे किसान अपनी फसल नेपाल और अन्य प्रांतों में नहीं बेच पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।