{"_id":"68cfde15c7ee68e4b20738f2","slug":"video-video-ayathhaya-ma-kal-sa-shararama-ka-ll-ka-macana-ka-satha-ma-tharaga-ka-jayakara-ka-sanaii-thaga-gaja-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में कल से श्रीराम की लीला के मंचन के साथ मां दुर्गा के जयकारों की सुनाई देगी गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में कल से श्रीराम की लीला के मंचन के साथ मां दुर्गा के जयकारों की सुनाई देगी गूंज
रामनगरी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम होने जा रहा है। 22 सितंबर से जहां एक ओर रामलीला का भव्य मंचन होगा, वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा की पूजा का भी शुभारंभ होगा। पूरे जिले में भगवान राम के चरित्र के मंचन और मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। इस बार अयोध्या में 180 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा, जबकि 2154 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी।
कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार उत्तम पाल ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है, जिन्हें अब केवल पंडालों में स्थापित किया जाना बाकी है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दो अक्तूबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आठ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक पहुंचेगी। हालांकि निरीक्षण में सामने आया कि निर्मली कुंड में सरयू का जलस्तर केवल एक फुट है।
समिति ने जिला प्रशासन से ऐसे स्थान की मांग की है, जहां 15 से 20 फुट गहराई वाला पानी हो, ताकि प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन हो सके। इसके साथ ही दो अक्तूबर को मां दुर्गा की शोभायात्रा और भगवान राम के राज्याभिषेक के दिन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की भी मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति चरम पर पहुंच सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।