{"_id":"69b6af8724f3b8c739089870","slug":"video-video-haiiva-para-dapara-palta-calka-ghayal-bugdha-hathasa-tal-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर डंपर पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर डंपर पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
हाईवे पर रविवार को टायर फटने से एक डंपर पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। हादसा राजाराम पैलेस के सामने हुआ, जब डंपर कोयला जलाने के लिए मैल लेकर बभनान भट्टे की ओर जा रहा था। अचानक पीछे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में डंपर चालक प्रवेश यादव (40) निवासी रामबक्स का पुरवा को हल्की चोट आई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्विस लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कराया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई।
मौके पर रायगंज चौकी प्रभारी, चीता पुलिस व डायल 112 की टीम भी पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।