Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: नवरात्र में विशेष आध्यात्मिक दृश्य का साक्षी बन रही अयोध्या, कोयंबटूर के आदि योगी शिव की तर्ज पर झांकी के हो रहे दिव्य दर्शन
{"_id":"68d26fae4d037ae6ea0c15d6","slug":"video-video-navaratara-ma-vashashha-aathhayatamaka-thashaya-ka-sakashha-bna-raha-ayathhaya-kayabtara-ka-aatha-yaga-shava-ka-taraja-para-jhaka-ka-ha-raha-thavaya-tharashana-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवरात्र में विशेष आध्यात्मिक दृश्य का साक्षी बन रही अयोध्या, कोयंबटूर के आदि योगी शिव की तर्ज पर झांकी के हो रहे दिव्य दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवरात्र में विशेष आध्यात्मिक दृश्य का साक्षी बन रही अयोध्या, कोयंबटूर के आदि योगी शिव की तर्ज पर झांकी के हो रहे दिव्य दर्शन
रामनगरी इस बार नवरात्र में एक विशेष आध्यात्मिक दृश्य का साक्षी बन रही है। फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर आदि योगी शिव की भव्य झांकी की धूम है। यह झांकी तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ओर से स्थापित आदि योगी शिव की प्रतिमा की तर्ज पर बनाई गई है।
नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। झांकी में शिव के प्रथम योगी स्वरूप को प्रस्तुत किया गया है, जो योग और आंतरिक कल्याण का संदेश देता है। दक्षिण भारत की सिद्ध परंपरा में गोरखनाथ को भी उन 18 सिद्धों में गिना जाता है, जिन्होंने शिव से शिक्षा प्राप्त कर योग के मार्ग को अपनाया।
इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए झांकी का निर्माण किया जा रहा है। कोयंबटूर में स्थापित 112 फीट ऊंची आदि योगी प्रतिमा विश्व भर में प्रसिद्ध है। उसी तर्ज पर अयोध्या के राम जानकी मंदिर में यह झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। नवरात्र के दौरान भक्तों को भक्ति, योग और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।