{"_id":"69e6167da556e128720eb364","slug":"video-operation-dahan-864-kg-of-narcotics-worth-about-7-crore-destroyed-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन दहन...7.35 करोड़ की 864 किलो मादक पदार्थ नष्ट, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन दहन...7.35 करोड़ की 864 किलो मादक पदार्थ नष्ट, VIDEO
आजमगढ़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों का न्यायालय व संबंधित प्राधिकारी के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा विनष्टीकरण कराया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कुल 864.184 किलोग्राम गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम सहित अन्य नशीले पदार्थों और लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7,35,55,640 आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के तहत मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा. लि., भादो (माहुल, मार्टीनगंज) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से पूरी की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा, डीसीआरबी के आरक्षी प्रदीप कुमार शाह, मुकेश कुमार गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी यातायात विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी व दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।