{"_id":"69a540c48a5470dc2f007f75","slug":"video-protest-in-mubarakpur-over-khamenei-death-memorandum-submitted-to-co-sadar-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"खामेनेई की मौत पर मुबारकपुर में प्रदर्शन, सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामेनेई की मौत पर मुबारकपुर में प्रदर्शन, सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन; VIDEO
ईरान के मुखिया आयतुल्ला खामेनेई के अमेरिका-इजराइल अटैक में माने जाने के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर में सिया समुदाय के लोगों ने हमले का विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान सीओ सदर आस्था जायसवाल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
मुबारकपुर मोहल्ला शाह मोहम्मदपुर सिया समुदाय के मुसलमानों ने आयतुल्ला सैय्यद अली खामनेई पर हुए हमले का विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध करने वालों ने अमेरिका और इजराइल के हमले की निंदा की। इस दौरान अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद का नारा भी लगाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सदर आस्था जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन को समाप्त करवा दिया। इस अवसर पर विरोध-प्रदर्शन करने वालों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर आस्था जायसवाल को सौंपा। विरोध प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में हसन अख्तर, खुर्शीद बाकर, हसन अब्बास, जफर अब्बास, मोहम्मद हैदर आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।