{"_id":"6a0331e7c8659348970fc012","slug":"video-womens-demonstration-in-support-of-nari-shakti-vandan-adhiniyam-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन
आजमगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के अनवरगंज सेहदा स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।
क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संसद में इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को उनका अधिकार बताया है, जबकि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डालने का प्रयास किया। मंजू सरोज ने कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी। प्रदर्शन में विभा बर्नवाल, बबिता जसरा सरिया, उषा आर्या, वंदना गुप्ता, रानी चौरसिया, अंजना सिंह, मिथिलेश पांडेय, धर्मशीला, प्रगति सिंह, रेनू मौर्या व अनीता सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।