{"_id":"681c91a0204c13bee90e668f","slug":"video-advocates-protest-against-ppe-model-in-baraut-lockout-in-registry-office-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में पीपीई मॉडल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में पीपीई मॉडल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 08 May 2025 04:42 PM IST
बड़ौत में गुरुवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने पीपीई मॉडल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर दी। अधिवक्ताओं ने इस मॉडल को वापस लेने की मांग की और कहा कि सरकार की यह योजना अधिवक्ताओं के हितों के विरुद्ध है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पीपीई मॉडल लागू होने से अधिवक्ताओं की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वे इस योजना को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे और विरोध लगातार जारी रहेगा। साथ ही, अधिवक्ताओं ने जल्द ही एक बड़ी बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय करने की बात कही।
इस विरोध को दस्तावेज लेखकों का भी समर्थन मिला है। मौके पर धर्मवीर तोमर, हरीश दांगी, अमित शर्मा, जीतेंद्र कुमार, गुलशन कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।