{"_id":"6a0c413e3fc70095cd0eb786","slug":"video-baghpat-woman-slips-while-boarding-train-at-baghpat-station-loses-leg-in-accident-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बागपत स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला, ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बागपत स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला, ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा
बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसका पैर कट गया।
जानकारी के अनुसार खेकड़ा की रहने वाली महिला छोटी 64025 एक्सप्रेस ट्रेन से अग्रवाल मंडी टटीरी से खेकड़ा हटाना जा रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे बागपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर पायदान से फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनका पैर कट गया।
घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला खेकड़ा के काले बाबा मंदिर के पास की निवासी बताई गई हैं।
महिला के पति राजन ने बताया कि उनकी पत्नी टटीरी से खेडा हटाना जा रही थीं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।