{"_id":"6a01a3b2a471b3fe7c085a4e","slug":"video-bharaica-ma-aamana-samana-kara-ka-bhaugdhata-sata-lga-gabhara-ghayal-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में आमने-सामने कारों की भिड़ंत, सात लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में आमने-सामने कारों की भिड़ंत, सात लोग गंभीर घायल
बहराइच में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रुकनापुर के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के तुरंत बाद एक कार में आग लग गई। सड़क पर आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हुंडई कार लखनऊ की ओर से बहराइच की तरफ आ रही थी, जबकि अर्टिगा कार बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही थी। लखनऊ बहराइच मार्ग पर दोपहर 12 बजे के आसपास रुकनापुर के पास तेज रफ्तार दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार के अंदर से लोगों को निकालते ही कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अर्टिगा कार में सवार चेतराम (60), मिथिलेश (40) निवासी सुवागड़ा थाना फखरपुर, मीना कुशवाहा (45), अगम सिंह तथा अमूल्य कुशवाहा (17) निवासी बहराइच घायल हो गए। वहीं हुंडई कार में सवार बाराबंकी निवासी रुद्र प्रताप (46) और जितेंद्र सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कुंडासर चौकी प्रभारी पीएन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।