बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग तेज, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग तेज, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:20 PM IST
नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग तेज, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बहराइच (रुपईडीहा): नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर आवागमन करने वाले नागरिकों की सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों द्वारा सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्रों की जांच और नेपाली नागरिकों की नागरिकता की पुष्टि के बाद ही नियमानुसार आवागमन की अनुमति दी जा रही है। भारत और नेपाल के बीच सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 30 हजार लोगों का आवागमन होता है। हालांकि, नेपाल में नई सरकार द्वारा नेपाली 500 रुपये तक का सामान ले जाने संबंधी प्रबंध किए जाने के बाद सीमा से आवागमन करने वालों की संख्या में कमी आई है। विशेष रूप से भारतीय क्षेत्र से नेपाल जाने वाले लोगों की संख्या में करीब 20 से 30 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। एसएसबी के जवान नेपाली सुरक्षा कर्मियों और पुलिस के साथ संयुक्त गश्त कर रहे हैं। सीमा से जुड़े सभी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) पर भी सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एसएसबी जवान नेपाली सुरक्षा कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर गश्त कर रहे हैं और सीमा से होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा अन्य वैध पहचान पत्र स्वीकार्य हैं। ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है कि केवल मतदाता पहचान पत्र दिखाने पर ही सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी। व्यक्ति की पहचान और यह प्रमाणित करने वाला वैध पहचान पत्र कि वह भारत या नेपाल का नागरिक है, प्रस्तुत करने पर नियमानुसार आवागमन की अनुमति दी जाती है। एसएसबी अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि सीमा पर आवागमन के दौरान अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखें और जांच के दौरान सुरक्षा बलों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बारिश नहीं झेल पा रहीं सड़कें, इतने-इतने गहरे हुए गड्ढे; जिनमें सीढ़ी लगाकर 20 फीट तक नीचे उतर गए सपा नेता

08 Aug 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए मथुरा पहुंचे भरतपुर के गुलाबी पत्थर, कारसेवा का एलान

08 Aug 2026

हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास विशालकाय पाकड़ का पेड़ गिरा, बाल बाल बचे लोग

08 Aug 2026

जालौन: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के काफिले का जालौन में बदला रूट, हाईवे से प्रयागराज रवाना

08 Aug 2026

Video: खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का आगाज, 300 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

08 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर कचहरी में बार एसोसिएशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, नगर निगम का मिला सहयोग

08 Aug 2026

गुरुहरसहाए के माता साहिब कौर स्कूल में मनाया ‘रंगल पंजाब तीयां’ कार्यक्रम

विज्ञापन

गोंडा में नदी में डूब रहे बुजुर्ग के लिए देवदूत बना डायल 112 का सिपाही

08 Aug 2026

कुरुक्षेत्र के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान पहुंचे हरियाणा कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा

08 Aug 2026

फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष बदले जाने के रोष में मंडल प्रधान समेत 10 नेताओं ने दिए पद से इस्तीफे

मोगा में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान, समाज सेवा सोसायटी ने किया अंतिम संस्कार

राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साधा निशाना

08 Aug 2026

VIDEO: ऑटो समेत पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में समाए, हाइड्रा की मदद से निकाले बाहर; घायल ने बताया कैसे हुआ हादसा

08 Aug 2026

VIDEO: शंकर के भक्तों की राह में लापरवाही के कंकड़, किशनी-रामनगर रोड पर पेचवर्क उखड़ा

08 Aug 2026

VIDEO: होटल की लिफ्ट फंसे लोग, मची खलबली

08 Aug 2026

मोगा में बदला माैसम, तेज हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत

Video: एमएम खान बोले- संगठन की सफलता मानव संसाधनों की दक्षता और व्यक्तित्व विकास पर निर्भर

08 Aug 2026

महेंद्रगढ़ में समारोह स्थल पर हुआ जलभराव, अब स्टेडियम में होगा गोल्डन गर्ल शर्मिला का सम्मान

OBC आरक्षण की लॉटरी होगी शुरू, राजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

08 Aug 2026

चरखी-दादरी में बारिश के पानी में डूबा शहर, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष

08 Aug 2026

J&K: उधमपुर-रियासी को बड़ी सौगात, CM उमर अब्दुल्ला ने रखी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की नींव

08 Aug 2026

Baghpat: बाइक के आगे आया कुत्ता, डाक कांवड़िये घायल; उपचार को लेकर अस्पताल में हंगामा

08 Aug 2026

Meerut: मुख्यमंत्री आगमन से पहले आसमान में इंफ्लूएंसर्स ने उढ़ाए ड्रोन, एसपी सिटी ने सख्त लहज़े में ड्रोन उतारने के दिए आदेश

08 Aug 2026

अयोध्या में पांच हजार घरों पर लहराएगा तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज

08 Aug 2026

Video: मोहनलालगंज थाना दिवस में अधिकारी-कर्मचारी नदारद, फरियादी मायूस होकर लौटे

08 Aug 2026

Video: आईआईएम लखनऊ में दो दिवसीय एल्युमिनी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन

08 Aug 2026

VIDEO: गंगोत्री हाईवे पर हादसा; अनियंत्रित होकर गंगा की तरफ फिसला पिकअप वाहन

08 Aug 2026

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

08 Aug 2026

VIDEO: खरगे की रैली में गाड़ियां रोकने पर भड़के नेता

08 Aug 2026

सपा का पंत पार्क से डीएम कार्यालय तक जुलूस, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

08 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed