{"_id":"69f312b5b0e8312fe70d68cc","slug":"video-rapaiidaha-ma-ma-tharaga-ka-tharabra-ma-saja-bhakata-ka-mahafal-kalkara-na-bthha-sama-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा में मां दुर्गा के दरबार में सजी भक्ति की महफिल, कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा में मां दुर्गा के दरबार में सजी भक्ति की महफिल, कलाकारों ने बांधा समां
बहराइच के रुपईडीहा में चकिया रोड स्थित मां अष्टभुजा दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण एवं स्थापना दिवस के पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 28 अप्रैल को विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व पूजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन 29 अप्रैल को भव्य जागरण एवं भजन संध्या के साथ हुआ। रात्रि 8 बजे से शुरू हुए जागरण में भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। सुरेश बालेश्वर ने“जिस मुख पर श्री राम का नाम है, उस जीवन में हर पल आराम है”, जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही उन्होंने “माई हो चारणवा दे दा, हीरा रतनवा दे दा” और “जागो जागो मईया हमार ए दुर्गा भवानी” जैसे पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी।
भजन गायक रिंकू अवस्थी ने “सच्चा है तेरा द्वारा ए महा माई” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी। भजन संध्या के दौरान गणेश जी, हनुमान जी, राम-हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं के सजीव चित्रण भी किए गए, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर ध्रुव राज वर्मा, मनोज प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, संजय अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, गज्जू सोनी, रामचंद्र अग्रवाल, रतन अग्रवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक टेक चन्द्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं विद्यादेवी ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।