Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: नेशनल हाईवे 927 पर जलभराव से सीमा क्षेत्र में परेशानी, लोगों ने नेपाली नागरिकों को पीठ पर लादकर कराया पार
{"_id":"69f862794479086abd0fcf1e","slug":"video-video-nashanal-haiiva-927-para-jalbharava-sa-sama-kashhatara-ma-parashana-lga-na-napal-nagaraka-ka-patha-para-lthakara-karaya-para-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेशनल हाईवे 927 पर जलभराव से सीमा क्षेत्र में परेशानी, लोगों ने नेपाली नागरिकों को पीठ पर लादकर कराया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेशनल हाईवे 927 पर जलभराव से सीमा क्षेत्र में परेशानी, लोगों ने नेपाली नागरिकों को पीठ पर लादकर कराया पार
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में नेशनल हाईवे 927 पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आवागमन करने वाले नेपाली व भारतीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हाईवे पर कस्बे के अंदर भीषण जलभराव हो जाता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थिति यह हो गई कि जलभराव के बीच लोगों को नेपाली नागरिकों को पीठ पर लादकर सड़क पार कराते हुए देखा गया। सड़क का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब जाने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
सभासद रतन अग्रवाल और पार्वती वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नेशनल हाईवे 927 के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण के बाद से ही जल निकासी की समस्या बनी हुई है।
मामले को लेकर बहराइच के सांसद आनंद गोंड ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अधूरे नालों और जलभराव की समस्या से अवगत कराया था। 7 अप्रैल 2026 को मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अंडर क्रॉस रोड के माध्यम से जल निकासी को दोन्द्रा नाले से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इसी जलभराव से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।