{"_id":"6a0d3b44dd38264f7d0500f5","slug":"video-video-parama-parasaga-ma-mabil-tavara-para-caugdhha-nablga-yavata-palsa-na-tha-ghata-ka-mashakakata-ka-btha-utara-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उतारा
रूपईडीहा, बहराइच। कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के पास एक निष्प्रयोज्य मोबाइल टावर पर एक नाबालिग युवती चढ़ गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रूपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।
अपराध निरीक्षक रूपईडीहा गणेश तिवारी ने बताया कि सीमा बानो उर्फ आशिया बानो (17) पुत्री शब्बीर अहमद निवासी लहरपुर सहजना, गांव के ही निवासी रमजान पुत्र ननके से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार रमजान पहले से शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे भी हैं। युवती नाबालिग होने के कारण मामला संवेदनशील बना हुआ है।
युवती की मां कदरूनिसा पत्नी शब्बीर अहमद ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी पिछले लगभग एक माह से रमजान के संपर्क में है और उसी से शादी करने की जिद कर रही है। परिवार द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी। मां ने बताया कि बालिग होने पर उसकी शादी कहीं और तय कर दी जाती, लेकिन वह लगातार रमजान से ही विवाह करने की बात कह रही थी।
घटना के दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाकर और बातचीत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस युवती और उसके परिजनों को थाने ले गई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी, उपनिरीक्षक कादिर खान, हरिश्चंद्र पांडे, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आरक्षी अयोध्या प्रजापति के प्रयासों को युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में महत्वपूर्ण बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।