{"_id":"6a5a4921d9fabdb66d08ee9e","slug":"video-1700-tb-patients-to-receive-nutrition-kits-within-a-week-dm-distributed-kits-to-50-patients-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में 1700 टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण पोटली, डीएम ने 50 मरीजों को किया वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में 1700 टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण पोटली, डीएम ने 50 मरीजों को किया वितरित
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:54 PM IST
बलिया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 50 टीबी मरीजों को अपने हाथों से पोषण पोटली वितरित करते हुए नियमित इलाज और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। मरीजों को बीमारी से घबराने के बजाय समय पर जांच कराकर नियमित दवा और संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1700 टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पोषण पोटली में प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के रूप में राजमा, भुना चना, गुड़, चने का सत्तू और प्रोटीनेक्स पाउडर शामिल किया गया है। कहा कि पौष्टिक भोजन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे टीबी के उपचार में तेजी से लाभ मिलता है। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बलिया जनपद ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान विकासखंड हनुमानगंज और शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक टीबी मरीज चिह्नित किए गए। वहीं जिले के 592 हाई-रिस्क गांवों में हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग कर लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों की पहचान और उपचार कर रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि लगातार खांसी, वजन कम होना या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।