{"_id":"6a5a4943748709367600d476","slug":"video-crisis-increased-due-to-deforestation-in-ballia-villagers-in-panic-said-warned-of-fast-unto-death-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में कटान से बढ़ा संकट, दहशत में ग्रामीण, बोले- आमरण अनशन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में कटान से बढ़ा संकट, दहशत में ग्रामीण, बोले- आमरण अनशन की दी चेतावनी
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:54 PM IST
Link Copied
बलिया जिले में सरयू नदी की तेज धाराओं से वशिष्ठ नगर और गोपाल नगर के सिवान पर तेजी से हो रहे कटान ने दोनों गांवों के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कटान स्थल पर जिला प्रशासन, शासन, जनप्रतिनिधियों और बाढ़ विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कटान स्थल के समीप पीपल के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू नहीं कराया तो उनका धरना आमरण अनशन में बदल जाएगा। उनका कहना है कि बाढ़ और कटान से विस्थापित होकर जीवन बिताने से बेहतर वे आमरण अनशन पर अपने प्राण त्यागना उचित समझेंगे। उत्तरी दियरांचल के वशिष्ठ नगर, धूपनाथ के डेरा, गोपाल नगर, शिवाल मठिया, चाई छपरा, अधिसिझुआ और बकुलहा के सामने सरयू नदी लगातार कटान कर रही है। इनमें गोपाल नगर और वशिष्ठ नगर के सिवान पर स्थिति सबसे अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार नदी अब बस्ती से महज 50 मीटर दूर रह गई है। यदि नदी इतनी ही और आगे बढ़ी तो सैकड़ों मकान कटान की जद में आ जाएंगे और हजारों लोग बेघर हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।