{"_id":"69da5343a0e279eefb0f6e8d","slug":"video-doctors-stage-protest-wearing-black-armbands-demanding-arrests-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काली पट्टी बांध दिया धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काली पट्टी बांध दिया धरना, VIDEO
विगत दिनों नगर के अपूर्वा नर्सिंग होम में हुई महिला की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति एवं मृतका के परिजनों ने नगर के शहीद पार्क चौक में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर से मांग किया कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन के लिए हम लोग बाध्य होंगे।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संगठन के संयोजक झुन्नू सिंह ने कहा कि घटना को बीते 20 दिन से ऊपर हो गए ,लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर प्रशासन के पांव लड़खड़ाने लग रहे है। आरोपी डॉक्टर खुलेआम घूम रहे है ,पीड़ित परिजन को तो पहले पैसे के बल पर खरीदना चाहा लेकिन जब परिवार नहीं माना तो अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी आए दिन दी जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मृतका के पति शिवांशु राय ने 17 अप्रैल को आत्मदाह करने की चेतावनी दिए है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपियों के दबाव में गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस मौके पर अविनाश सिंह नंदन, मिथिलेश यादव, अवधेश ठाकुर, छोटू यादव, मनीष तिवारी, राकेश मोहन, वरुण सिंह, आनंद पाण्डेय, प्रभात मौर्य, आलेख यादव, रमेश गिरी, रितेश पांडेय, अभिनव सिंह, रौनक पांडेय, आशीष पांडेय आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।