{"_id":"67ffb24e12897301380d5928","slug":"video-balrampur-pathara-oiparashana-ka-le-vasal-na-hajara-narakashhanae-ma-haaa-khalsa-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balrampur: पथरी ऑपरेशन के लिए वसूला नौ हजार, निरीक्षण में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: पथरी ऑपरेशन के लिए वसूला नौ हजार, निरीक्षण में हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार की दोपहर संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सदस्य के निरीक्षण में पथरी के ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के किचेन में चावल की गुणवत्ता खराब मिली। साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर कड़ी फटकार लगाई।
संयुक्त अस्पताल की व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में तमाम खामियां सामने आई हैं। आयोग की सदस्य ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ व प्लास्टर कक्ष बंद मिला। प्रसव कक्ष के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं मिली। कर्मचारियों के उपस्थिति के बारे में जब सीएमएस से पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। अस्पताल के किचेन खराब चावल रखा मिला। चावल का नमूना लेते हुए सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई। सर्जरी वार्ड में भर्ती गोंदीपुर गांव की मरीज प्रीति से पूछा तो उसने पथरी (गॉल ब्लेडर स्टोन) के ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए गए हैं। पैसा किसे दिया यह मरीज ने नहीं बताया।
पथरी ऑपरेशन के लिए नौ हजार रुपये लिए जाने की मामला सामने आने पर आयोग की सदस्य ने नाराजगी जताते हुए सर्जन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा को स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही। इस अवसर पर बाल रोग चिकित्सक डॉ. नितिन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके यादव, डॉ. अजय लक्ष्मी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह व अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।