{"_id":"69c5389ec5279330ed0c3c76","slug":"video-blramapara-ka-thavapatana-mal-ma-saja-vashhanae-thava-tharabra-gafa-maraga-sa-hakara-sharathathhal-kara-raha-tharashana-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर के देवीपाटन मेले में सजा वैष्णों देवी दरबार, गुफा मार्ग से होकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर के देवीपाटन मेले में सजा वैष्णों देवी दरबार, गुफा मार्ग से होकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन
बलरामपुर के तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के ऐतिहासिक मेले में इस वर्ष वैष्णों देवी का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। मां पाटेश्वरी के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विशेष दरबार में पहुंचकर वैष्णो देवी यात्रा जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। कृत्रिम गुफाओं, बर्फीले पहाड़ों और झरनों से सजे इस परिसर में श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण का अहसास कराया जा रहा है।
दरबार की शुरुआत श्री गणेश मंदिर से होती है, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर आगे बढ़ते हैं। इसके बाद बाणगंगा, भैरवनाथ और हनुमान मंदिर के प्रतीकात्मक स्थलों से गुजरते हुए श्रद्धालु गुफा मार्ग से मां वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचते हैं। संकरे रास्तों और घुमावदार गुफाओं से गुजरते हुए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि देवीपाटन धाम में वैष्णो देवी के इस दरबार से उन्हें जम्मू स्थित वैष्णो देवी धाम के दर्शन जैसा अनुभव मिल रहा है। मेले के शोर-शराबे के बीच यह दरबार श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति भी प्रदान कर रहा है। आयोजकों के अनुसार बांस-बलियों और कपड़े की मदद से तैयार इस अस्थायी ढांचे को बनाने में कई दिनों की मेहनत लगी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से यह दरबार मेले की रौनक बढ़ा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।