{"_id":"6852bbf4146a67e39d068ae4","slug":"video-video-18-mahana-sa-gava-ma-bna-janavara-ka-lga-pajara-kasa-pakaugdha-ma-aaega-tathaaa-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 18 महीने से गांव में बिना जानवर के लगा पिंजरा.. कैसे पकड़ में आएगा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 18 महीने से गांव में बिना जानवर के लगा पिंजरा.. कैसे पकड़ में आएगा तेंदुआ
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र में तेंदुए से दहशत है। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ पहुंच रहा है और पशुओं को निशाना बना रहा है।वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए बरहवा रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में 18 महीने पहले पिंजरा लगाया, पिंजरे में बकरी या कोई जानवर बांधा ही नहीं।
आज तक पिंजरा लगा है.. ग्रामीण भी अचंभित हैं कि वन विभाग ने ऐसा पिंजरा क्यों लगा रखा है। बता दें कि लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर 2023 को मां के सामनेकी बच्ची नंदनी को तेंदुआ उठा ले गया था। वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। उस समय काफी प्रयास के बाद तेंदुआ पकड़ में आ गया था। इसके बाद भी तेंदुआ क्षेत्र में निकलता रहा और पिंजरा लगा रह गया लेकिन वन विभाग अब लापरवाही कर रहा है। बरहवा रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि तेंदुआ निकलने पर सतर्कता बरती जा रही है। जल्द ही वहां से पिंजरा हटा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।