बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Video: 29 लाख बकाया न मिलने से आहत होकर बजंरगी ने उठाया दुस्साहसी कदम

Video: 29 लाख बकाया न मिलने से आहत होकर बजंरगी ने उठाया दुस्साहसी कदम

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:44 AM IST
Video: 29 लाख बकाया न मिलने से आहत होकर बजंरगी ने उठाया दुस्साहसी कदम
कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंना गांव में हुए एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में जांच दूसरे दिन नए मोड़ पर पहुंच गई। मृतक बजरंगी गिरी के बड़े भाई राजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रुपये वापस न मिलने से बजरंगी गिरी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। तहरीर में एक व्यक्ति को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए आर्थिक लेनदेन, मोबाइल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। 31 जुलाई की शाम झौंना गांव में बजरंगी गिरी, उनकी पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और करीब एक वर्षीय पुत्र ज्योतिदीप मृत पाए गए थे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बजरंगी गिरी द्वारा पत्नी और बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई थी। घटना के दूसरे दिन मृतक के बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया कि घटना की सूचना छोटे भाई राम गिरी ने फोन पर दी थी। जब वह घर पहुंचे तो चारों शव घर के अंदर पड़े मिले। मौके पर पड़े तमंचे और कारतूस को उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर में 29 लाख रुपये के लेनदेन का उल्लेख राजेश गिरी ने पुलिस को बताया कि बजरंगी गिरी गांव के लोगों की आर्थिक मदद किया करते थे। तहरीर के अनुसार उन्होंने ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को लगभग 29 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि यह रकम एक अन्य व्यक्ति की गारंटी पर दी गई थी। बाद में गारंटर ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन मूल उधार लेने वाले ने कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। तहरीर में कहा गया है कि लगातार रकम न मिलने से बजरंगी गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। मोबाइल में मिले वीडियो का दावा परिजनों ने तहरीर में दावा किया है कि घटना से पहले बजरंगी गिरी ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी, बच्चों और स्वयं की मौत के लिए संबंधित व्यक्ति को जिम्मेदार बताया है। पुलिस पहले ही मृतक के दो मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर चुकी है। अब वीडियो की रिकॉर्डिंग का समय, उसकी प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों का फोरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा। लेनदेन के साक्ष्य भी तलाशेगी पुलिस तहरीर के बाद पुलिस अब केवल वीडियो तक सीमित नहीं रहेगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि 29 लाख रुपये का लेनदेन किस माध्यम से हुआ था। क्या इसके बैंक रिकॉर्ड, लिखित दस्तावेज, गवाह, कॉल रिकॉर्ड या अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। यदि आर्थिक लेनदेन के दावों की पुष्टि होती है तो जांच उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। डिजिटल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट, बैंकिंग लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करा रही है। साथ ही मौके से बरामद हथियार की बैलिस्टिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी इंतजार किया जा रहा है। इन रिपोर्टों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। एसपी बोले- हर पहलू की हो रही जांच पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर भी मिली है। वीडियो में किए गए दावों, आर्थिक लेनदेन, डिजिटल साक्ष्यों और तहरीर में लगाए गए आरोपों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, साढ़े चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

31 Jul 2026

VIDEO: गोवर्धन जाने वाली पदयात्रा का फरह में हुआ स्वागत

31 Jul 2026

तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत, एक घायल; VIDEO

31 Jul 2026

आधे घंटे में हुई पांच एमए बारिश, डूबा शहर,जलमग्न हुई सड़कें; VIDEO

31 Jul 2026

विंध्याचल की सड़कें और गलियां बदहाल, सीवर का गंदा पानी बना मुसीबत; VIDEO

31 Jul 2026
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर महिला का धरना, VIDEO

31 Jul 2026

बारिश में नाले में बदल जाती है अहरौरा की मुख्य सड़क, राहगीर परेशान; VIDEO

31 Jul 2026
विज्ञापन

सैलरी की मांग को लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, VIDEO

31 Jul 2026

Chhindwara News: कुरकुरे और पानी बॉटल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस और दमकल ने पाया काबू

31 Jul 2026

Video: जूट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिलाएं सम्मानित

31 Jul 2026

Video: ब्लॉक स्तरीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

31 Jul 2026

बलरामपुर में पत्नी और बच्चों को गोली मारकर युवक ने खुद को किया शूट; मोबाइल मिला सुसाइड करने की बात का वीडियो

31 Jul 2026

Ranchi: जंतर-मंतर के जैसा आंदोलन! JPSC अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, CBI जांच तक नहीं हटेंगे छात्र?

31 Jul 2026

अंडर-14 तलवारबाजी में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तर के लिए 24 का चयन

31 Jul 2026

चार दिन से बिजली नहीं, होडल कॉलोनी वासियों ने हाईवे जाम कर जताई नाराजगी

31 Jul 2026

दिल्ली के बाजारों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह, राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी जोरों पर

31 Jul 2026

Chamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग दो जगह बंद, टैक्टर से किमाना गांव पहुंचाई राहत सामग्री

31 Jul 2026

दिल्ली: डीटीयू में छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम ऐप से होगी दर्ज

31 Jul 2026

एथलीट गुलवीर सिंह को जीत पर अंतरराष्ट्रीय शूटर अन्नूराज सिंह और उनके पिता डॉ. एसपी सिंह ने दी बधाई

31 Jul 2026

फतेहाबाद: गुरूनानकपुरा में घर पर चल रहा था नशे का अड्डा, 17 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े

31 Jul 2026

कानपुर: 40 दिन बाद घाटमपुर ओवरब्रिज पर सभी वाहनों का आवागमन शुरू

31 Jul 2026

झाबुआ में गरजे राकेश टिकैत: हाइवे निर्माण में जमीनें लेने पर चार गुना मुआवजा दें, हक के लिए करेंगे संघर्ष

31 Jul 2026

अनुदेशक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

31 Jul 2026

कारगिल के जांबाज कैप्टन को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, VIDEO

31 Jul 2026

उचक्के ने व्यापारी का बैग सहित 50 हजार रुपया उड़ाया, VIDEO

31 Jul 2026

VIDEO: सीएचसी अधीक्षक पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप, सीएचओ की शिकायत पर कमेटी करेगी जांच

31 Jul 2026

फरीदाबाद: अंडर 17 और 19 कबड्डी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन के लिए दमदार प्रदर्शन

31 Jul 2026

नोएडा: ईपीएफओ की छूट व्यवस्था में बड़े बदलाव, तीन साल के लिए मिलेगी मंजूरी

31 Jul 2026

लखनऊ में फतेहगंज-मोहान रोड पर छह घंटे जाम, रेंगते रहे वाहन, गर्मी में लोग हुए बेहाल

31 Jul 2026

पोखरी में शिव महापुराण का आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

31 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed