{"_id":"6a2829169acd03836a0d07b3","slug":"video-video-blramapara-ma-atarakashha-ejasa-sa-lkara-palda-ka-mathara-jasa-parashana-ma-uljha-parakashharatha-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में अंतरिक्ष एजेंसी से लेकर पोलैंड की मुद्रा जैसे प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में अंतरिक्ष एजेंसी से लेकर पोलैंड की मुद्रा जैसे प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में मंगलवार को परीक्षार्थी इतिहास, विज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े सवालों में दिमागी कसरत करना पड़ा। अंतरिक्ष एजेंसी, पोलैंड की मुद्रा, तेल रिफाइनरी एवं कला के क्षेत्र में मिलने वाले पुरस्कारों से संबंधित प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों को उलझना पड़ा।
वहीं हिंदी, गणित एवं रीजनिंग के प्रश्न आसान रहे। छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित दो पालियों की परीक्षा में पंजीकृत कुल 4896 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3847 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1049 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थी जुटने लगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट सत्यापन और तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय केंद्र पर दोनों पालियों में 960 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 766 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 194 अनुपस्थित रहे। एमएलके महाविद्यालय कला संकाय केंद्र पर 1440 में से 1132 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 308 गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 768 में से 597 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, वहीं 171 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
भगवती आदर्श विद्यालय भगवतीगंज केंद्र पर 480 में से 371 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 109 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर 768 में से 597 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 171 अनुपस्थित रहे। वहीं एमडीके बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 480 के सापेक्ष 384 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 96 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।