{"_id":"69c5379c62b71ec0610eb1a0","slug":"video-brabka-ma-palsa-parataugdhana-sa-taga-aakara-yavaka-na-tha-tha-jana-lga-ma-aakarasha-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दे दी जान; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दे दी जान; लोगों में आक्रोश
यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी सुहेल (22) की बृहस्पतिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। सुहेल 12 फरवरी को अयोध्या की पटरंगा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। अब इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना लोगों में अयोध्या पुलिस को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। ढेमा गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। परिजन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
रामसनेहीघाट के भुंडेहरी गांव निवासी अरमान 6 फरवरी को शादी समारोह में वेटर का काम करने अयोध्या में इनायतपुर क्षेत्र के एक गांव गया था। वहां एक महिला वेटर से अभद्रता के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बताया गया कि 7 फरवरी को इनायत नगर पुलिस अरमान के बहनोई सुहेल के घर ढेमा पहुंची थी। उसे पूछताछ के नाम पर उठा ले गई थी। परिजनों के अनुसार, जब वे थाने पहुंचे तो पता चला कि सुहेल को पटरंगा थाना क्षेत्र की बसौढ़ी मथुरा चौकी में रखा गया है।
पत्नी शमा का आरोप है कि वहां इनायत नगर और पटरंगा पुलिस ने सुहेल को थर्ड डिग्री देते हुए बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि या तो पैसे लाओ या फंदे पर लटक जाओ। गंभीर चोटों और मानसिक आघात से घर लौटे सुहेल की हालत लगातार बिगड़ती गई। 12 फरवरी को उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बताया कि गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की तड़के मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जानकारी होने पर असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ ढेमा गांव पहुंचे। तनाव की स्थिति देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।