{"_id":"6964c3afd19a833a0906219c","slug":"video-brabka-ma-pashab-sabthha-samasayao-ka-haga-nashalka-ilja-jana-para-janakara-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पेशाब संबंधी समस्याओं का होगा निशुल्क इलाज, जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पेशाब संबंधी समस्याओं का होगा निशुल्क इलाज, जानें पूरी जानकारी
बाराबंकी में बार-बार पेशाब लगती है। खुलकर पेशाब नहीं होती। लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? किस अस्पताल और डॉक्टर से इलाज कराएं? तो अब बिल्कुल चिंता न करें। सीधे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग में पहुंचे। यहां के कक्ष संख्या, 9, 10, 11, 12 व 13 में विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे। आपकी जांचें होंगी। इलाज और ऑपरेशन निशुल्क होगा।
संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. एसके भट्ट ने जिला मुख्यालय से पांच किलो मीटर दूर श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में लोगों को पेशाब की समस्याओं के प्रति रविवार की देर शाम जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेशाब संबंधी समस्याएं लाइलाज नहीं हैं। पेशाब बार-बार लगने पर लोग बहुत परेशान होते हैं। अक्सर लोग इसे नजर अंदाज करते हैं, लेकिन पेशाब बार-बार लगना कैंसर का भी कारण बन सकता है। इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
डॉ. भट्ट ने बताया कि जनरल सर्जरी विभाग में प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को विशेषज्ञ चिकित्सक बैठते हैं। मरीज को बस वहां पहुंचकर अपनी समस्या बतानी हैं। जिस भी तरह की पेशाब संबंधी समस्या होगी उसका निदान कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ. नीलाब व आश्रम में हार्निया व हाईड्रोसिल का ऑपरेशन करने के लिए अपनी 100 सदस्यीय टीम के साथ आए उदयपुर राजस्थान के डॉ. जेके छापरवाल ने भी लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।