{"_id":"69c7d6728850042b520c07ec","slug":"video-brabka-ma-ralva-karasaga-khalta-ha-taraka-na-bika-ka-mara-takakara-tha-mahalo-ka-mata-blka-ghayal-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में रेलवे क्रॉसिंग खुलते ही ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत; बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में रेलवे क्रॉसिंग खुलते ही ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत; बालिका घायल
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को बीमार मौसी को देखने जा रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रेलवे क्रासिंग खुलते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा फतेहपुर क्षेत्र के इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के रमद्वारी गांव निवासी इंद्रजीत वर्मा अपनी पत्नी खुशी वर्मा (18), भाभी पिंकी देवी (28) और तीन वर्षीय भतीजी बिट्टू के साथ बाइक से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव अपनी बीमार मौसी को देखने जा रहे थे।
रास्ते में फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर सभी लोग वहीं रुक गए। जैसे ही क्रॉसिंग खुली और बाइक आगे बढ़ी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशी और पिंकी देवी गिर गईं। जबकि, इंद्रजीत और बालिका दूसरी ओर गिर पड़े। ट्रक दोनों महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। हादसे में दोनों की महिलाओं की मौत हो गई। घायल बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।