{"_id":"6a5dc82a026366525c0b80e0","slug":"video-brabka-pahaca-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-na-lthhashavara-mahathava-ka-kae-tharashana-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव के किए दर्शन
बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11:25 बजे रामनगर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री का विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। वह करीब 542 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित कर सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।