Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: चलेगी बुढ़वल चीनी मिल, बनेगा हेमतापुर का पुल, सूत मिल में औद्योगिक पार्क पर भी प्रयास जारी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने दी जानकारी
{"_id":"69831fcadff3d325b404a302","slug":"video-video-calga-bugdhhaval-cana-mal-bnaga-hamatapara-ka-pal-sata-mal-ma-outhayagaka-paraka-para-bha-parayasa-jara-parabhara-matara-sarasha-raha-na-tha-janakara-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलेगी बुढ़वल चीनी मिल, बनेगा हेमतापुर का पुल, सूत मिल में औद्योगिक पार्क पर भी प्रयास जारी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलेगी बुढ़वल चीनी मिल, बनेगा हेमतापुर का पुल, सूत मिल में औद्योगिक पार्क पर भी प्रयास जारी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने दी जानकारी
योगी सरकार में कारागार राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने बाराबंकी जिले की तीन बड़े बजट वाली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल, सरयू नदी पर हेमतापुर के पास बाराबंकी-बहराइच को जोड़ने वाला पुल और शहर के पास बंद पड़ी सूत मिल में औद्योगिक पार्क की स्थापना सरकार की प्राथकिताओं में शामिल है। इनको लेकर प्रयास जारी हैं।
राज्यमंत्री सुरेश राही ने बुधवार को बाराबंकी में अमर उजाला से खास बातचीत में इन परियोजनाओं को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। रामनगर तहसील क्षेत्र में बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अनुपूरक बजट में इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार के संज्ञान में है और इस संबंध में वह मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। मंत्री ने कहा कि रामनगर तहसील क्षेत्र में ही हेमतापुर के पास सरयू नदी पर पुल निर्माण कर बाराबंकी और बहराइच को जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसके लिए बजट की व्यवस्था हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा संघर्ष समिति बनाकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। शहर के समीप बंद पड़ी सूत मिल में औद्योगिक पार्क की घोषणा के बाद प्रगति के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप कार्य प्रक्रिया में है और इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही कार्य धरातल पर दिखेगा। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की मुख्य बातें बताते हुए कहा किहि बजट अंतोदय की भावना, आतमनिर्भर भारत की नींव है।
लापरवाही के कारण हो रही दुर्घटनाएं, सतर्क रहें: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और लखनऊ रेफर करने के दौरान मरीजों की जान जाने के मामलों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हें। लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इलाज की आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं और लखनऊ अधिक दूरी पर नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।