{"_id":"68cfde2a11680350b5037d9a","slug":"video-video-sasata-hana-ka-tayarabrabka-ka-bjara-45-hajara-ka-eliida-40-hajara-ma-kaya-kaya-haga-sasata-aapa-bha-jana-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सस्ता होने को तैयार....बाराबंकी का बाजार, 45 हजार की एलईडी 40 हजार में, क्या-क्या होगा सस्ता आप भी जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सस्ता होने को तैयार....बाराबंकी का बाजार, 45 हजार की एलईडी 40 हजार में, क्या-क्या होगा सस्ता आप भी जाने
त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बाराबंकी का बाजार अब और सस्ता होने जा रहा है। जूते से लेकर सूखे मेवे, घरेलू उपयोग की चीज़ों से लेकर बच्चों के सामान तक कई रोज़मर्रा की वस्तुएं अब कम दाम पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
जानकारी के मुताबिक अब 2500 रुपये तक के जूते बाजार में मिलेंगे। सूखे हुए ब्राज़ील नट्स, बादाम, हेज़लनट्स, पिस्ता, चेस्टनट और अन्य ड्राईफ्रूट भी पहले से कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही टूथ पाउडर, मोमबत्तियां, माचिस, दूध पिलाने की बोतलें, निप्पल, कपास और जूट के शॉपिंग बैग, लकड़ी के टेबलवेयर और किचनवेयर भी सस्ते होंगे।
यही नहीं, चीनी मिट्टी के बर्तन, सिलाई की सुइयां, सिलाई मशीनें, लोहे-स्टील के स्टोव, हरिकेन लैंप, पेट्रोमैक्स, बांस-बेंत के फर्नीचर, छतरियां, कंघी, हेयरपिन और नैपकिन जैसी चीजें भी अब कम दाम में मिलेंगी।
फलों की श्रेणी में खजूर, अंजीर, अनानास, अमरूद, आम, संतरा, कीनू, अंगूर, नींबू और लाइम भी उपभोक्ताओं के बजट में होंगे।
साफ है कि बाजार में इन वस्तुओं की कीमत घटने से आम उपभोक्ता की जेब पर बोझ कम होगा और त्योहारी सीजन की रौनक भी बढ़ेगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।