{"_id":"69904f1de8345686550bb63c","slug":"maulana-shahabuddin-razvi-said-new-government-of-bangladesh-should-ensure-the-safety-of-minorities-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 04:01 PM IST
Link Copied
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान हुकूमत बनाने जा रहे हैं। ये चुनाव अवामी लीग पार्टी के बगैर हुआ है। इस पार्टी पर यूनुस हुकूमत ने प्रतिबंध लगा दिया था। बांग्लादेश की अवाम ने कट्टरपंथी विचारधारा पार्टी जमाते इस्लामी को नकार दिया और बीएनपी को समर्थन दिया। अब बीएनपी मुखिया तारिक रहमान के ऊपर जिम्मेदारी आती है कि वे वहां के अल्पसंख्यकों की रक्षा करें। सुरक्षा मुहैया करें। मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश में 15 महीनों में अल्पसंख्यकों पर ज़ुल्म और ज्यादती होती रही। कई अल्पसंख्यक भीड़ हिंसा के शिकार बने। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना बहुत जरूरी है।
मौलाना बोले- वेलेंटाइन डे मनाना नाजायज
शहाबुद्दीन रजवी ने वेलेंटाइन डे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर दौर में कौमों की पहचान उनके अकीदा और संस्कृति से होती है, जब कोई कौम मानसिक गुलामी का शिकार हो जाए तो वो दूसरों के अकीदा और मजहब अपना लेने के बराबर होता है। इसी को वैलेंटाइन डे कहते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का इस्लाम धर्म में कोई जगह नहीं है। मौलाना ने कहा कि शरीयत की रोशनी में वेलेंटाइन डे मनाना नाजायज है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम नौजवान लड़के और लड़कियां से शरीयत के हुक्म को माने। वेलेंटाइन डे हरजिग न मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।